♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“पूजा पैकरा को न्याय दिलाने आदिवासी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन, चेतावनी– जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन”

अनूप बड़ेरिया

कोरिया/बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में आदिवासी समाज की बेटी पूजा पैकरा की आत्महत्या मामले में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक एवं समाज के संरक्षक गुलाब कमरो के नेतृत्व में जोरदार पहल की। समाज के जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए मामले में त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अवगत कराया कि इस संवेदनशील प्रकरण में दर्ज एफआईआर के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आईसी मार्ट के कथित अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं हरसंभव शासकीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें न्याय मिलने का विश्वास कायम रहे।

 

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते दोषियों की गिरफ्तारी एवं न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने एक स्वर में कहा कि “आदिवासी बेटी को न्याय मिले और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।” समाज ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिलाने की मांग दोहराई।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, कंवर समाज के जिलाध्यक्ष मनियार सिंह, आदिवासी कांग्रेस एमसीबी के जिलाध्यक्ष अमोल सिंह, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद सदस्य प्रकाश चंद्र पैकरा, डॉ. आर.एस. चंदे, अमर सिंह, जितेंद्र पैकरा, अविनाश पाठक, सुरेश इक्का सहित सर्व आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close