धान खरीदी आरंभ होते ही भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन… भूपेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप… 25 सौ ₹ क्विंटल धान खरीदी की मांग..
धान खरीदी आरंभ होते ही भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन… भूपेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप… 25 सौ ₹ क्विंटल धान खरीदी की मांग..
अनूप बड़ेरिया
1 दिसंबर से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी आरंभ करने के साथ ही कोरिया जिले में भाजपाइयों द्वारा धान खरीदी केंद्र के सामने धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया।
इसी क्रम में भाजपा मण्डल पटना एवं भाजपा मंडल सलका द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन में भाजपाइयों ने कांग्रेसी भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि किसानों का 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान सरकार द्वारा न खरीद कर 1815 रु, खरीदा जा रहा है जो कि किसानों को सरकार के द्वारा धोखा दिया गया है । भाजपाइयों ने दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक धान खरीदी केंद्र में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।

इस धरना में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा , पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, विनोद साहू ,पूर्व मण्ड़ल महामंत्री अनिरुद्ध ठाकुर, रितेश सिंह, रूपचन्द गुप्ता , विन्ध्येश पांडेय, अनिल जायसवाल, रमेश जायसवाल, सन्दीप दुबे, श्रीराम राजवाड़े, मण्डल अध्यक्ष सत्यम साहू, मण्डल महामंत्री दिनेश गुप्ता, सतेंद्र सोनी ,शंकर सोनी सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।