अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल ने प्राप्त किया छग सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता में 3 रा स्थान..फिर बढ़ाया कोरिया का गौरव.. कोरिया में टीचर हैं अब्दुल…
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल ने प्राप्त किया छग सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता में 3 रा स्थान..फिर बढ़ाया कोरिया का गौरव.. कोरिया में टीचर हैं अब्दुल…
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में 6 जनवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ सिविल सर्विसेज शतरंज चयन प्रतियोगिता में बैकुंठपुर के शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त शतरंज खिलाड़ी अब्दुल शमीम ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह लगातार दूसरा अवसर है जब शमीम का चयन अखिल भारतीय सिविल शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया है।