राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में कोरिया की धूम मची..जय-बीरू(रुद्र-योगेश) की जोड़ी ने अब प्रश्न मंच में भी मारी बाजी..नन्दलाल बने बांसुरी में चैम्पियन..
राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में कोरिया की धूम मची..
जय-बीरू(रुद्र-योगेश) की जोड़ी ने अब प्रश्न मंच में भी मारी बाजी..
नन्दलाल बने बांसुरी में चैम्पियन..
रुद्र-योगेश की जोड़ी पूरे प्रदेश में प्रथम
अनूप बड़ेरिया
रायपुर में चल रहे युवा उत्सव में कोरिया का विजय अभियान अनवरत जारी है । चालीस वर्ष से अधिक उम्र की कैटेगरी में प्रश्न मंच की प्रतियोगिता में कोरिया की तरफ से रुद्रनारायण मिश्रा – योगेश की जोड़ी ने एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच में टीम का धारदार प्रदर्शन जारी रहा, और शेष छत्तीसगढ़ की टीमो को पछाड़ते हुए टीम कोरिया ने प्रश्न मंच में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया है। इसके पहले इन दोनों की जोड़ी ने वाद विवाद में भी बाजी मारी थी।

वहीं बांसुरी वादन में कोरिया के नन्दलाल ने अपना झंडा गाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सितार वादन में विधान चौधरी और शास्त्रीय गायन में नन्दलाल कोरिया द्वितीय रहकर अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं।