♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मॉर्निंग वॉक के साथ सुन रहीं पब्लिक की समस्या… चिरमिरी की नई महापौर कंचन जायसवाल की अनूठी कवायद.. नई महापौर का यह अंदाज भा रहा लोगों को..

मॉर्निंग वॉक के साथ सुन रहीं पब्लिक की समस्या… चिरमिरी की नई महापौर कंचन जायसवाल की अनूठी कवायद..नई महापौर का यह अंदाज भा रहा लोगों को..

 
अनूप बड़ेरिया
सुबह-सुबह सैर जहां सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वहीं यदि इसका फायदा स्थानीय नागरिकों को मिलने लगे तो फिर क्या कहना ! ऐसा ही कुछ चिरमिरी नगर निगम की जनता के साथ हो रहा है दरअसल यहां की नवनिर्वाचित मेयर और स्थानीय विधायक डॉ विनय जायसवाल की पत्नी श्रीमती कंचन जायसवाल सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान जहां शहर की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेती हैं, वहीं सुबह तड़के ही वह वार्ड के लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने के लिए निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रही हैं। उनके कार्य करने का यह अंदाज लोगों को लुभा रहा है।
दरअसल पति के विधायक होने के अनुभवों का पूरा लाभ महापौर कंचन जायसवाल को मिल रहा है,यही वजह है कि वह निर्वाचित होने के साथ ही जनता की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें दूर करने निकल पड़ी है। शायद चिरमिरी की जनता को अब लगने लगा होगा की उन्होंने निगम की बागडोर सही हाथों में सौंपी है जब आगाज ऐसा है तो अंजाम का अंदाजा लगाया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close