घरेलू सिलेंडर के दाम में आममानी बढ़ोत्तरी… जाने कहां कितनी बढ़ी कीमत…उपभोक्ताओं को पड़ी महंगाई की मार…
घरेलू सिलेंडर के दाम में आममानी बढ़ोत्तरी… जाने कहां कितनी बढ़ी कीमत…उपभोक्ताओं को पड़ी महंगाई की मार…
अमरजीत सिंह
बैकुण्ठपुर- नए साल के दूसरे महीने में आम उपभोक्ताओं को एक और महंगाई का झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। रसोई गैस के दामों में लगातार पांचवें महीने बढ़ोत्तरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 149 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं।
राजधानी दिल्ली में नॉन सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 144.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार से कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 149.00 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जिसका असर पूरे देश में होने वाला है।
महानगरों में बिना सब्सिडी वाली 14 किलो इंडेन गैस की कीमतें आज से लागू हो गयी हैं।
दिल्ली में कीमत बढ़कर 858.50 रुपये (144.50 रुपये की वृद्धि), कोलकाता में 896.00 रुपये (149 रुपये की वृद्धि) – 8,5.50 रुपये (वृद्धि) रुपये 145), चेन्नई में – 881.00 रुपये (147 रुपये की वृद्धि) हुई है।सिलेंडर की कीमतों में आये दिन हो रही बढ़ोतरी का असर गरीब तबके व मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ेगा। मोदी सरकार ने देश की जनता को भरोसा दिलाया था कि अच्छे दिन आएंगे।शायद जनता यह भूल गयी थी कि, अच्छे के बाद बुरे दिन भी आते हैं।
