
जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का कब्जा.. निर्विरोध::डॉ.विनय अध्यक्ष व राजेश साहू बने उपाध्यक्ष.. जारी गुलाब कमरो का जलवा..बैकुंठपुर में प्रक्रिया जारी..
जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का कब्जा.. निर्विरोध::डॉ.विनय अध्यक्ष व राजेश साहू बने उपाध्यक्ष.. जारी गुलाब कमरो का जलवा..बैकुंठपुर में प्रक्रिया जारी..
अनूप बड़ेरिया
जैसी की उम्मीद थी जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का कब्जा हो गया। यहां राज्यमंत्री गुलाब कमरो के कट्टर समर्थक डॉ. विनय शंकर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष व राजेश साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यहां भाजपा अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नही कर सकी। इससे साफ है कि विधायक गुलाब कमरो का जलवा बरकरार है। वहीं बैकुंठपुर में प्रक्रिया आरम्भ है।
