♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आरोप सिद्ध करें..अन्यथा तैयार रहें मानहानि मुकदमे के लिए-अशोक जायसवाल..भाजपाइयों ने 4 साल लगाया सिर्फ अड़ंगा.. फिर भी हुए करोड़ो के विकास कार्य..

अमरजीत सिंह
 विगत 5 मार्च गुरुवार को गौ रक्षा वाहिनी व भाजपा के लोगों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष व परिषद पर भष्टाचार को लेकर गम्भीर लगाया गया था। इसी के जवाब में में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक  जायसवाल द्वारा शुक्रवार को नगरपालिका भवन के मीटिंग हाल में खुद पर लगे आरोपों को निराधार व गलत साबित करने के लिए प्रेस वार्ता आयोजित किया गया था।
प्रेसवार्ता में नपा अध्यक्ष व नगर पालिका पर लगे आरोपों के मुख्य मुख्य  बिन्दुओ का जवाब दिया गया       नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल के किये गए कार्यों व राशि में गमन,भस्टाचार के लगे आरोपों तथा प्रेसवार्ता में लगे आरोपों को लेकर पूछे गए प्रश्नों का खंडन करते हुए कहा कि, नगरपालिका में मुझे रहते हुए 4 साल पूर्ण हो चुके है।इन चार सालों में मेरे दारा कराये गए शेर के करोड़ों के विकाश कार्यों वे जनता को मिल रही सुविधाएँ पच नही रही है।अब चुनाव को नजदीक आता देख विरोधी दल के लोग झूठा और भ्रामक प्रचार कर रहे है। नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने विरोधी पार्टी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, मेरे चार  साल का ज्यादा हिस्सा भाजपा शासन काल मे व्यतीत हुआ है। भाजपा के नेताओ दारा काफी अड़ंगेबाजी नपा के कार्यों में लगाई जाती थी।लेकिन मेरी नियत साफ होने की बात कही। इस कारण मैन सभही बढ़ाओ को पार करते हुए पेयजल, बिजली, प्रकाश, सड़क, नाली,सफाई व्यवस्था  व इसके अलावा अन्य कई कार्यों और बैकुण्ठपुर नगरपालिका से संबंधित शहरी  व ग्रामीण नागरिकों की समस्याओं पर बेहतर करए करते हुए शेर को विकाश की ओर बढ़ाया है।       भाजपा के पूर्व नपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे पर निशाना साधते हुए, नपाध्यक्ष जयसवाल ने कहा कि,वर्षों से पुराने कबाड़ हो रहे ट्रेक्टरों,टेंकरों की मरम्मत पर पूर्व नपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के कार्यकाल में लाखों रुपये की बंदरबांट हुई।इस पर रोक लगाते हुए मेरे द्वारा पुराने ट्रेक्टर, टेंकर की जगह नए टेंकर व ट्रेक्टर खरीदे गए।जिससे आज सभी के गजरों में पानी पहुंच रहा है।जिससे प्रति वर्ष परिषद का लाखों रुपये बच रहा है।।        स्ट्रीट लाइट का कायाकल्प भी किया गया, जिसके लिए 1 करोड़ 31 लाख रुपये स्वीकृत कराया गया।जिसका टेंडर प्रदेश ईस्तर पर कराया गया था।जिसका काम तीन चरणों मे हुआ।जिसके दो टेंडर कटघोरा की पार्टी को ओर 1 टेंडर बैकुंठपुद की पार्टी को दिया गया।जो बाजार डर स्व 25 फीसदी कम रहा।।          भजपा व गौ रक्षा वाहिनी द्वारा गांधी पार्क को लेकर लगाए गजब आरोप को भी जूठा साबित करते हुए नपाध्यक्ष जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि,जिला जेल के सामने स्थित गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाना है।जो छत्तीसगढ़ सरकार का ही कार्यक्रम है।गांधी पार्क की बदहाली को लेकर इसके कायाकल्प को सुधारने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन  इनपर लाखों रुपये फालतू के खर्च करने के झूठा मुद्दा बनाकर रोकने में लगे हुए है।  इसी प्रकार सभी आरोपों को जूठा व निराधार बताते हुए, नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल के द्वारा गौरक्षा वाहिनी व भाजपा के लोगों को 5 दिन का समय देते हुए,लगाए गए भ्र्ष्टाचार के आरोपों को सच साबित करने तथा स्पस्टीकरण देने को कहा। लगाए गए आरोपों के सच्च साबित न होने व ना कर पाने स्थिति में विरोधियों के खिलाफ मान हानि का दावा ठोकने की बात कही है।   प्रेसवार्ता में एल्डरमैन यूसुफ इराकी,पार्षद विजय सिंह, संजय जायसवाल, मनोज दुबे, आफताब खान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close