♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

न्याय योजना का यह कैसा विरोध भाजपाइयो का…खाते में आए पैसे वापस करने की बजाए रख लेते हैं चुपचाप…”भूपेश है तो भरोसा है”-नजीर अजहर..

छग सरकार की न्याय योजना पर आज कोरिया कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य, आशीष डबरे, दीपक गुप्ता, नीलेश पांडेय, विनोद शर्मा, राम कुमार यादव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने न्याय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किए वादों को पूरा किया, किसानों का कर्जा माफ किया, धान की कीमत 2500 रू. दिया। सिंचाई कर माफ सहित लगभग 11000 करोड़ रूपये का कर्ज माफी किया।
अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता मोदी सरकार से भाजपा के वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किसानों को दिलाएं?
भाजपा के नेता बताएं मोदी सरकार के जुमलेबाजी से 2022 तक कैसे किसानों की आय दोगुनी होगी ? रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों के साथ हुई वादा खिलाफी का भाजपा
प्रायश्चित करे। किसानों के साथ 15 साल से भाजपा शासन में लगातार धोखधड़ी हुयी है।
• कोरोना महामारी संकट काल में मोदी सरकार से स्पेशल पैकेज मांग कर किसानों का भाजपा शासनकाल का बकाया 2 साल का बोनस राशि दिलाएं ?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी कोरोना महामारी संकटकाल में मोदी सरकार से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 एकमुश्त जमा कराने
की मांग करें ? छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को अभी तक सम्मान निधि नही मिला है।
• किसानों को सस्ते दरों में डीजल रसायनिक खाद उपलब्ध कराएं।
• मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों किसानों युवाओं मजदूरों महिला के हित में लिए गए अनेक फैसले से छत्तीसगढ़ बीते 18 महीने से समृद्धि खुशहाल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के खिलाफ निरंतर भाजपा तथ्य ही मनगढंत आरोप लगाकर किसानों के खिलाफ षड्यंत्र एवं बरगलाने में करने में लगी है, किन्तु किसान भाजपा के चाल-चरित्र-चेहरा से अच्छी तरह परिचित है।
• राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे भाजपा नेताओं के कूट रचना पर स्थाई विराम लग गया है।
• बीते 18 महीने से छत्तीसगढ़ के हित को बाधित करने के फिराक में लगे भाजपा के नेताओ को छत्तीसगढ़ के किसानों के विषय में बोलने का अधिकार ही नहीं है। क्योंकि जब भी
किसानों की हित की बात आई है ये सब किसानों के विरोध में ही खड़े रहे हैं।
• मोदी सरकार ने केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी करने पर नियम शर्त थोपी तब भाजपा मौन रही।
* डॉ रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में हमेशा किसानों को छलने का काम किया है कभी भी किसानों के प्रति की गई घोषणाएं उनकी सरकार ने पूरी नहीं की है।
* चाहे मामला भू अधिग्रहण का हो या फिर बोनस का ही क्यों ना हो। जब 170 रू. का बोनस डॉ रमन सिंह ने दिया था तब दो किस्तों में किसानों को यह मिला था।
* जब 220 रू. का बोनस दिया गया था तब भी किसानों को दो किस्तों में मिला था। अब अगर किसानों को किस्तों में प्रोत्साहन राशि मिल रही है तो फिर विरोध कैसा?
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना में 5 एकड़ तक के किसानों के लिए मात्र साल में 6000रू. का प्रावधान किया गया है जो कि 2000रू की तीन किस्तों में मिलता है वहीं राज्य सरकार की न्याय योजना में 5 एकड़ के किसान को 50000रू. मिलते हैं वह भी महज चार किस्तों में, बेहतर क्या है डॉ रमन सिंह को बताना चाहिए और क्यूं विरोध कर रहे हैं।
* राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिले हुए पैसों से भारतीय जनता पार्टी की सहमति नहीं है तो कृपया भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेतागण इस न्याय योजना के तहत मिली हुई राशि को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर दें ताकि यह राशि प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण से लड़ने के काम आ सके।
* आखिर यह कैसा विरोध है कि अपने खाते में आए हुए पैसे आप चुपचाप ग्रहण कर लेते हैं और शेष किसानों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं? नैतिकता का उच्च मानदंड तो यही
कहता है कि आप इस योजना का विरोध तभी करें जब राज्य शासन से मिले हुए पैसे वापस कर दें।
इस योजना के प्रारंभ होने से किसानों के मन में यह बात स्थाई तौर पर बैठ गई है की “भूपेश है तो भरोसा है” हमारी सरकार ने जो भी वादे प्रदेश की जनता से किए हैं उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे।
* भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने कुचक्र रच ले हमारी सरकार को जनहित के कार्यों से विमुख नहीं कर पाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close