♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्कूलपारा में बनेगा डेढ़ करोड़ का शादी घर..पुराना बस स्टैंड मे 54 लाख का कॉम्पेक्स..शहर को मिली पौने 3 करोड़ की सौगात.. नपाध्यक्ष अशोक जायसवाल  की पहल…MLA ने किया भूमिपूजन…

लॉक डाउन और कोरोना के भयपूर्ण माहौल के बीच नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने शहरवासियों को पौने 3 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल पर वादे के अनुरूप अब शहर के स्कूल पारा में डब्बा क्वार्टर के पास सर्व सुविधा युक्त शादी घर बनाया जाएगा। तो वहीं पुराना बस स्टैंड के यात्री प्रतिक्षालय को डिस्मेंटल कर एक नया शापिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।

मंगलवार को नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर पुराना बस स्टैण्ड के प्रागंण में विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, अशोक जायसवाल जी अध्यक्ष, राजेश नायक, श्रीमती कुलविन्दर कौर, शैलेष गुप्ता, भरतलाल गुप्ता, संजय जायसवाल, भूपेश गुप्ता, एल्डरमैन युसूफ इराकी, रामायण की उपस्थिति में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत डॉ बी आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन लागत राशि 147.73 लाख, छठ घाट निर्माण लागत राशि 43.43 लाख, चेर मुक्तिधाम निर्माण लागत राशि 28.09 लाख एवं पुराना बस स्टैंड में शॉपिंग काम्प्लेक्स निर्माण लागत राशि 54.00 लाख कुल लागत राशि 272.25 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान विधायक ने उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने की बात कही।

यह भी पढे:-

मास्क नही लगाने पर विनय जायसवाल सहित कई का कटा चालान…मनेंद्रगढ़ नगरपालिका की कार्यवाही..

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नजीर अजहर, जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि, वृजवासी तिवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक गुप्ता,अरसद नगरपालिका अधिकारी ज्योत्स्ना टोप्पो, उप अभियंता नरेश कुशवाहा, शुभेन्दु श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक कौशल यादव, तकनीकी सहायक नितेश जायसवाल, प्लेसमेंट श्रमिक  जोयो राम यादव  आयुष पाण्डेय व नगर पालिका के कर्मचारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close