
कोरोना काल के बाद हेलिकॉप्टर से जनकपुर आने का वादा किया सीएम भूपेश बघेल ने…मुख्यमंत्री को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर विधायक गुलाब कमरों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई…
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने अपनी बधाई व शुभकामनाये दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक गुलाब कमरो से क्षेत्र का हाल चाल जानते हुए शासन की महत्त्वकांक्षी योजना गौठान,फसल ,बिजली व विकास कार्यो की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक गुलाब कमरों ने मुख्यमंत्री को भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने पर आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल,जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जप उपाध्यक्ष राजेश साहू,एसडीएम आरपी चौहान, सीईओ एके निगम, कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी,विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने अपनी बधाई व शुभकामनाये देकर छत्तीसगढ़ राज्य के निरन्तर विकास के प्रगति पथ पर अग्रसर रहने अपनी शुभकामनाये दी।




