♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कर्ज में डूबी प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है-प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय..

भाजपा जिला कार्यसमिति जिला कार्यालय में संपन्न

बैकुण्ठपुर। भाजपा जिला कोरिया की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। सर्वप्रथम डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, बैठक प्रभारी पूर्व सांसद कमलभान सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाडे, जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, जिला पंचातय अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, विरेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण राजवाडे, सुनीता सिंह, जिला महामंत्री डमरू बेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, दृगपाल सिंह, अनुपमा निशी, पिंकी सिंह, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सरोज यादव, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, सोनमती उर्रे उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रशिक्षण योजना बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल एवं बैठक प्रभारी पूर्व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह के द्वारा जिला पदाधिकारियों, प्रशिक्षार्थीगण व मंडल अध्यक्ष-महामंत्री को मागदर्शन कर आगामी प्रशिक्षण 1 से 20 दिसंबर तक समस्त मंडलों में विभिन्न विषयों को लेकर प्रशिक्षण वर्ग करने का निर्णय लिया गया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष श्री साय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है, साथ ही प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर कर्जे का बोझ डालने का काम निरंतर कर रही है। कांग्रेस सरकार के बनने के बाद पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, कमिश्नखोरी का दौर तेजी से शुरू हो चुकी है। जिससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से अपने आप को असहाय, ठगा सा महसूश कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2023 के लिए संकल्प दिलाया। संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए जिला एवं मंडल पर हुए कार्यक्रमों की समीक्षा किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि, हम सब विश्व के सबसे बड़े पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर प्रशिक्षण अभियान होना है इसी कड़ी में जिले के सभी मंडल में प्रशिक्षण कार्यक्रम तय किया गया है जिसके माध्यम से हमें पार्टी के सिद्धान्तों, रीति-नीति व विचारधारा को सिखने व सिखाने का अवसर प्राप्त होता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी को जिला से बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने व समय समय पर पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रमों को सफल बनायें। और कांग्रेस सरकार के असफलताओं को जनमानस तक पहुंचाये। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, हमारा प्रदेश जो धान का कटोरा कहलाता है आज प्रदेश के किसान अपने धान बेचने के लिए परेशान है। कांग्रेस ने प्रति क्विंटल 2500 रूपए में धान खरीदने का वायदा करके 1 साल से धान का पैसा रोक कर रखी है। किसानों के खेतों का जांच किया जा रहा है, उनके रकबे को घटाने का काम किया जा रहा है। निःशुल्क बिजली व पंप प्रदान करने का काम 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने किया लेकिन कांग्रेस की सरकार जब से आई है। पूरे प्रदेश में निःशुल्क बिजली व पंप योजना के लिए किसान भटक रहे है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए तीन बिल लेकर आई जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में लागू नहीं कर रही है। लेकिन आज के परिवेश में इन आवश्यक कृषि सुधारों को कांग्रेस सरकार लागू करने से कतरा रही है। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा की पंद्रह सालों की सरकार में रेत, कोयला के नाम पर अवैध वसूली कभी नहीं हुई। लेकिन आज कांग्रेस के शासन में हर प्रकार का अवैध कारोबार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण क्षेत्र का जनता इस बदलाव की कांग्रेसी बयार पर दुःख जताने लगा है। कोरिया जिला जिसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था उसमें संघर्ष करके तीनों सीटें दो बार जीतने का काम किया था। आज कांग्रेस के शासन में बदलाव की बात की पोल खुल चुकी है। हमारे कार्यकर्ता हर मंडल स्तर पर पूरी मजबूती के साथ पूर्व की भांती संघर्ष करते हुए। पुनः नई उर्जा के साथ आने वाले 2023 के चुनाव में तीनों सीटों पर परचम लहराने का निश्चय कर रखा है। इस अवसर पर मंच संचालन जिला महामंत्री डमरू बेहरा एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, सुनिता कुर्रे, महेन्द्र वैद्य, सुभाष साहू, अरशद खान, पवन शुक्ला, मणि प्रसाद, राजाराम, हनुमान प्रसाद, प्रितम सिंह, परमानंद यादव, लखसाय, धनेश यादव, ईश्वर राजवाड़े, संदीप साहू, विनोद गुप्ता, मनीष सिंह, सौरभ गुप्ता, धर्मेन्द्र पटवा, रामचरित द्विवेदी, रघुनंदन यादव, नरेन्द्र साहू, जनार्दन साहू, अभिमन्यु मृदुली, अरूण जायसवाल, आशीष वैद्य, गोपाल राजवाड़े, दिनेश चेरवा, संदीप गुप्ता, धीरेन्द्र साहू, विमलचंद चेरवा, कपिल जायसवाल, राजेन्द्र चक्रधारी, रिता आईच, अंजली जायसवाल, ओमेश्वरी राजवाड़े, कामतानाथ तिवारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close