♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस ने भरी हुंकार… महंगाई के लिए मोदी सरकार है जिम्मेदार…पद यात्रा व नेहरू को किया याद…

कांग्रेस की जनजागरण अभियान के तहत आज बैकुंठपुर में जिलाध्यक्ष नजीर अजहर के नेतृत्व में  महंगाई के विरोध में पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, आशीष डबरे, दीपक गुप्ता, अजीत लकड़ा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

कांग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत पटना के आदर्श चौक से पद यात्रा का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस की पदयात्रा आदर्श चौक से शुरू होकर बाजार पारा होते हुए पटना के बस स्टैन्ड़ तक निकाली गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित कांग्रेस की जन जागरण पद यात्रा में, पद यात्रा प्रभारी पूर्व नगरपालिका परिषद बैकुन्ठपुर अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने पद यात्रा से पूर्व हुई सभा में कहा कि मोदी सरकार के राज में महंगाई बढ़ते जा रही है, जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है, पेट्रोल डीजल पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साईज डियूटी लेने वाली मोदी सरकार है, मोदी सरकार ने इसे दस गुना बढ़ा दिया है, इसी प्रकार रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं खाद्य तेलों के दाम दुगुने हो गए हैं, अनाज व सब्जीयों के दाम भी दुगुने हो गए हैं जनता परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि मंहगाई घातक हो गई है मोदी सरकार मोदी सरकार बार बार धोखा दे रही है और चुनाव के समय अपने किए वादों को बिलकुल भूल गई है, हर साल दो करोड़ नए लोगों को रोजगार का वादा करने वाली सरकार में बेरोजगारी दर अब सर्वाेच्च स्तर पर है, लोगों की लगी नौकरीयां भी मोदी सरकार की कुप्रबंधन के कारण चली गई हैं, नोट बंदी व जीएसटी के दुष प्रभाव के कारण देश के युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं।

पंचायती राज के जिला संयोजक मुख्तार अहमद ने कहा कि अच्छे दिन आने का बोले थे मगर अच्छे दिन गायब हो गए हैं, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहा कि मंहगाई चरम पर है, जनता महंगाई की मार से परेशान हो चुकी है, रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गया है, नोटबंदी के अविवेकपूर्ण निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है, जीएसटी लगने से बहुत से उद्योग धंधे कारखाने बंद हो गए हैं, जनपद सदस्य बिहारी लाल राजवाड़े एवं कमलकांत साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के साथ साथ महिलाओं को जीने का भयमुक्त

वातावरण देने का वादा किया था मगर मोदी सरकार अपने ही दल की महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाई उन्होंने हाथरस उन्नाव, कठुआ जैसी दुर्दान्त घटनाओं पर भाजपा सरकार के हाथ कांप रहे थे।

पनिका समाज के मुखिया रामधन देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार में किसान परेशान है, किसानों को एक करोड़ रूपए राहत पैकेज देने की बात थी मगर आज तक अता पता नहीं है, नीजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विनोद शर्मा, अजय सिंह ने कहा कि देख की सीमा की सुरक्षा करने में भी सरकार नाकाम रही है, चीन भारत के अंदर घुस कर कब्जा किया और सरकार देखते रह गई, पड़ोसी देश नेपाल भी हमसे दूर चला गया।

आयोजित सभा एवं पद यात्रा में युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह काजू, ईश्वर दयाल सिंह, गुड्डन खान, शारदा दुबे, सोनू राज यादव, सुजीत सोनी, पिन्टू खान, इंशु खान, बाबू सिंह, शुभम तिवारी, किशन तिवारी, मोहित सरपंच, राकेश जायसवाल, विक्की शिवहरे, सुरेन्द्र तिवारी, अरशद खान, राजू साहू सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। मंच का सफल संचालन ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close