
रेडी टू ईट फूड का काम अब महिला स्वयं सहायता समूह नही करेंगी… इनके जिम्मे हुआ काम…महिला बाल विकास का आदेश
अनूप बड़ेरिया
रेडी टू ईट फूड निर्माण एवं वितरण का कार्य अब 1 फरवरी 2022 से स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के स्थान पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित यूनिट के माध्यम से होगा।
इस आशय का पत्र जारी करते हुए महिला एवं बाल विकास सचिव रीना बाला साहेब कंगाले ने बताया छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत टेकहोम राशन में रेडी टू ईट फूड निर्माण एवं वितरण का कार्य स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के स्थान पर अब कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित यूनिट के माध्यम होगा। यह आदेश 1 फरवरी 2022 से प्रभावशील होगा। अतः पूर्व में इस संबंध में विभाग द्वारा समय-समय पर जारी समस्त निर्देशों को निरस्त किया जाता है।