
IG रतनलाल डांगी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने..
अनूप बड़ेरिया
बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी को आज 15 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस विभाग में 18 वर्षों तक सेवा देने के दौरान आईजी रतनलाल डांगी ने बेहतर सेवा, कुशल कार्य, क्राइम डिटेक्शन और पेंडिंग मामलों को खत्म करने समेत कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त को उन्हें राष्ट्रपति पदक देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति वीरता पदक भी मिल चुका है-
IG रतनलाल डांगी ने इसके पूर्व बीजापुर में एसपी रहते हुए वर्ष 2007-08 में नक्सल आपरेशन किया था। उन्होंने आपरेशन को लीड किया था। नक्सलियों और पुलिस टीम के बीच कई मुठभेड़ हुई। उनके नेतृत्व में कई नक्सलियों का एनकाउंटर भी किया गया था। इस बीच पुलिस की मदद से नक्सली क्षेत्र में कई विकास के कार्य भी हुए। इन कार्यों के लिए IPS रतनलाल डांगी को राष्ट्रपति वीरता पदक मिला था।