♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पहले मांगी लिफ्ट…फिर चाकू दिखा लिया लूट…चंद घण्टो में ही अपराधी जेल में शिफ्ट…

आरोपियों द्वारा लूटे गए नगदी व सामान बरामद
बैकुंठपुर// कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के समीप खड़गवां मार्ग में लिस्ट मांग कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों संजय जीवन कुजूर पिता सज्जन साय कुजूर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुरमी व विवेक खलखो पिता राजू खलखो उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुरमी को पुलिस ने महज चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 18/08/22 के रात्रि मे प्रार्थी दिलीप कुमार साहू निवासी देवड़ान्ड थाना आकर आवेदन देकर रिपोर्ट लिखाया कि वह 18 अगस्त की रात 8 बजे देवाडांड जा रहा था तभी सुरमी चौक के पास उसे दो लडके मिले और मनसुख  हॉस्पिटल तक जाने के लिए लिफ्ट मांगने लगे। तब वह दोनों को अपने मोटर साइकिल मे बैठा लिया तभी धनुहर नाला के पास सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपियों ने गाड़ी को रुकवा केेर  अपने अपने पास से बटन चाकू निकाल कर उसके गर्दन मे अड़ाते  हुई धमकी दिए कि जो भी सामान तुम्हारे पास है हमें दे दो वरना तुम्हे जान से मार देंगे। तब वह डर कर अपना 2 नग एंड्रॉयड मोबाइल व 2200 ₹ नगद दे दिया।इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड भी लूट लिया और डरा धमका कर उसका पासवर्ड पूछ लिए इसके बाद उसके मोटर साइकिल को लूटकर बैकुंठपुर कि और भाग गए कि रिपोर्ट पर थाना मे दोनों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारीयों को बताया गया मामले कि गंभीरता को देखते हुई  पुलिस अधीक्षक कोरिया  त्रिलोक बंसल द्वारा तत्काल टीम गठित कर नकाबन्दी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद कुछ हीं घंटों के भीतर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये और बताये कि आरोपी से लुटे गए एटीएम कार्ड से घड़ी चौक बैकुंठपुर के एटीएम से 3600₹ भी निकाले हैँ दोनों आरोपियों के पास से लूटी गई मोटर साइकिल कीमत 50000₹ नगद रकम 5800₹ रेडमी कंपनी कि मोबाइल कीमत 14000₹ सैमसंग कंपनी  मोबाइल कीमत 10000₹ घटना मे प्रयुक्त बटन चाकू 2 नग जप्त किया गया। आरोपी संजय जीवन कुजूर व विवेक खलखो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अश्वनी सिंह, उप निरिक्षक गंगा साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक शम्भू पोर्ट्ते, आरक्षक कन्हैयालाल राजवाड़े, इलियास कुजूर,भानु प्रताप सिंह, विमल जायसवाल सैनिक भगवान दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close