♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायकों ने खेला गिल्ली डंडा..कब्बडी और लगाई दौड़..दिखाया अपना हुनर..देखें वीडियो..छत्तीसगढ़ ओलपिंक की शुरुआत…

अनूप बड़ेरिया

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरूआत नवीन MCB जिले में भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने ग्राम कछौड़ में तो मनेंद्रगढ़ विधायक ने डोमनहिल के लालबहादुर स्टेडियम में शुरुआत की। दोनों विधायकों ने जहाँ गिल्ली डंडा तो खेला तो वहीं गुलाब कमरो ने कब्बडी तो डॉ. विनय जायसवाल ने 100 मीटर दौड़ भी लगाई।

 

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार खेल एवं सामाजिक गतिविधियों व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में दिल से कार्य कर रही है। आज के चकाचौंध में पारंपरिक और लोक खेल जहां विलुप्त होते जा रहे है, ऐसे समय में प्रदेश के मुखिया ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का बीजारोपण कर विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों में नई जान फूंक दी है। उक्त बातें सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर- सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कछौड़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के शुभारंभ अवसर पर कही। राज्य सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने प्रतियोगियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का ग्राम पंचायत कछौड़ में गुरूवार को आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुलाब कमरो एवं विशिष्ट अतिथि एमसीबी कलेक्टर पीएस ध्रुव, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, सांसद प्रातिनिधि रविप्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, जनपद सदस्य मकसूद आलम, रामलाल सिंह, सरपंच रजमतिया, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष रामसिंह रहे। छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेल के शुभारंभ में जहां विधायक, कलेक्टर, एसपी, जनपद अध्यक्ष व सदस्यों ने गिल्ली डंडा खेल का शुभारंभ किया। वहीं विधायक कमरो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ कबड्डी भी खेली और
अपने खेल से उपस्थित जनों का स्वस्थ्य मनोरंजन किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारंपरिक खेल खेले जाएंगे। एकल खेल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद तथा दलीय खेल श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) आदि खेलों में प्रतिभागी अपना जौहर दिखाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close