
Page 11 की खबर पर मुहर:: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भाजपा ने भरतपुर-सोनहत से उतारा मैदान में..Page 11 ने 18 अगस्त को लगाई थी खबर… अम्बिकापुर सहित 5 सीटों पर अटकी है सुई…तीसरी सूची का इंतजार…
अनूप बड़ेरिया

आचार संहिता की घोषणा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए अपनी दूसरी सूची के लिए 64 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से सरगुजा सांसद व वर्तमान केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का है। page11news ने 18 अगस्त 2023 को ही भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से श्रीमती रेणुका सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर समाचार का प्रकाशन किया था। जिस पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मोहर लगाते हुए उन्हें टिकट दी है। देखने की भाजपा ने इसके पहले 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पहली सूची में की थी लेकिन अभी भी भाजपा पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है, जिसमें सबसे बड़ी सीट उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव की अंबिकापुर है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से राजेश अग्रवाल या अनिल सिंह मेजर के नाम की चर्चा चल रही है। वही अम्बिकापुर के अलावा पंडरिया, बेमेतरा,कसडोल और
बेलतरा है।
दूसरी सूची इस प्रकार है..
रेणुका सिंह, भरतपुर -सोनहत
श्याम बिहारी जायसवाल, मनेंद्रगढ़
भैयालाल राजवाड़े, बैकुंठपुर
उधेश्वरी पैकरा, सामरी
रामकुमार टोप्पो, सीतापुर
रैमुनी भगत, जशपुर
विष्णुदेव साय, कुनकुरी
गोमती साय, पत्थलगांव
सुनीती सत्यानंद राठिया, लैलुंगा
ओपी चौधरी, रायगढ़
शिवकुमारी चौहान, सारंगढ़
ननकीराम कंवर, रामपुर
प्रेमचंद पटेल, कटघोरा
रामदयाल उइके, पाली-तानाखार
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कोटा
अमर अग्रवाल, बिलासपुर
अरूण साव, लोरमी
पुन्नूलाल मोहले, मुंगेली
धर्मजीत सिंह, तखतपुर
धरमलाल कौशिक, बिल्हा
अमर अग्रवाल, बिलासपुर
कृष्णमुर्ति बांधी, मस्तुरी
सौरभ सिंह, अकलरा
नारायण चंदेल, जांजगीर चांपा
खिलावन साहू, सक्ती
संयोगिता सिंह जूदेव, चंद्रपुर
कृष्णकांत चंद्र, जैजैपुर
संतोष लहरे, पामगढ़
संपत अग्रवाल, बसना
योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद
दिनेशलाल जांगड़े, बिलाईगढ़
टंकराम वर्मा, बलौदाबाजार
शिवरतन शर्मा, भाटापारा
अनुज शर्मा, धरसींवा
मोतीलाल साहू, रायपुर
पुरंदर मिश्र, रायपुर नगर उत्तर
बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर नगर दक्षिण
गुरू खुशवंत सिंह, आरंग
गोवर्धन राम मांझी, बिंद्रानवागढ़
अजय चंद्राकर, कुरूद
रंजना दीपेंद्र साहू, धमतरी
राकेश यादव, संजारी बालोद
वीरेंद्र कुमार साहू, गुंडरदेही
ललित चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण
गजेन्द्र यादव, दुर्ग शहर
प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भिलाई नगर
रिकेश सेन, वैशाली नगर
डोमन लाल कोरसेवाड़ा, अहिवारा
ईश्वर साहू, साजा
दयालदास बघेल, नवागढ़
विनोद खांडेकर, डोंगरगढ़
डॉ रमन सिंह, राजनांदगाव
भरतलाल वर्मा, डोंगरगांव
विक्रम उसेंडी, अंतागढ़
गौतम उइके, भानुप्रतापपुर
नीलकंठ टेकाम, केशकाल
लता उसेंडी, कोंडागांव
केदार कश्यप, नारायपुर
किरण सिंह देव, जगदलपुर
विनायक गोयल, चित्रकोट
चेतराम अरामी, दंतेवाड़ा
महेश गागड़ा, बीजापुर
सोयम कुका, कोंटा