
सीएम भूपेश बघेल कल शाम बैकुंठपुर..आम सभा…आएंगे बाय रोड..रात्रि विश्राम शहर में..
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंबिका सिंहदेव के पक्ष में आम सभा को संबोधित करने कल 13 नवंबर की शाम सड़क मार्ग से बैकुंठपुर पहुंचेंगे। इसके पहले शाम 5:30 बजे भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम केल्हारी में कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरों के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़क मार्ग से बैकुंठपुर पहुंचेंगे जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव के पक्ष में महुआरी मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता और ज्यादा रिचार्ज हो जाएंगे। सुबह सीएम भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
भाजपा का स्टार प्रचारक अब तक नही
भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पहुंचे थे, जहां उन्होंने आम सभा को भी संबोधित किया था। उसके बाद से बैकुंठपुर विधानसभा में कोई भी बड़ा स्टार प्रचारक भाजपा के पक्ष में नहीं आया। वहीं कांग्रेस से डिप्टी सीएम TS सिंहदेव, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सहित अनेक बड़े नेता आ चुके हैं।