
सेवांजली ने मनाई भगवान श्री राम मंदिर स्थापना दिवस ….अंबेडकर नगर में निकली भगवान श्रीराम की झांकी ….बच्चों के प्रोत्साहन के लिए स्टेशनरी सामग्री भी किया गया वितरित …
शमशाद अहमद
रायगढ़ । गत 22 जनवरी का दिन हर भारतीयों के लिए भारतीयों की अस्मिता, स्वाभिमान, भगवान श्री राम के संस्कारों की पुरस्थापना का प्रतीक और भारतीयता की पहचान के प्रतीक स्वरूप बहुप्रतीक्षित अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा स्थापित हुई l इस अवसर पर हर भारतीय अपने अपने स्तर और अपने अपने तरीके से भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा, आस्था और सम्मान व्यक्त कर रहे थे ।

भारतीय संस्कारों और मूल्यों पर कार्य करने वाली संस्था लीनेस क्लब “सेवांजली” रायगढ़ भी 22 जनवरी के इस पवित्र दिन अपने सभी सदस्यों की खुशी और उत्साह को अंबेडकर आवास रायगढ़ में जाकर वहां के बच्चों के साथ राम दरबार की झांकी निकाली । झांकी में राम – तृषा साव, सीता -भानु पाण्डेय, लक्षमण-रिपी सोनी, सबरी – चंदू यादव को प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया । इस शोभा यात्रा में शिक्षिका – कुंती यादव ने अपनी महत्वपूर्ण सक्रिय सहभागिता दी तथा सेवांजली की ओर से अध्यक्ष ली. रजनी मिश्रा, सचिव ली. बबली कुलवेदी और सेवांजली के सभी सदस्यों का सहयोग और सहभागिता रही ।

इस राम दरबार के झांकी की शोभा यात्रा में अंबेडकर नगर के सभी निवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया । सेवांजली के द्वारा प्रसाद वितरण और बच्चों के प्रोत्साहन के लिए स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई ।




