
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ के लिए अनिल चीकू बनाए गए पर्यवेक्षक …. यात्रा की सफलता के लिए होगी अहम जिम्मेदारी …ओडिशा से रायगढ़ करेगी प्रवेश ….पढ़े पूरी खबर किसे कहां क्या मिली जिम्मेदारी
शमशाद अहमद
रायगढ़
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह यात्रा ओडिशा होते हुए प्रवेश करेगी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचेगी। रायगढ़ के लिए पर्यवेक्षक अनिल अग्रवाल चीकू बनाए गए हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट के दिशा निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश संयोजक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुवात रायगढ़ से होगी और यह यात्रा रायगढ़ से सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा होते हुए सरगुजा जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं जिनके संयोजन और पर्यवेक्षण में यात्रा को सफल बनाया जाएगा।
रायगढ़ जिले के लिए अनिल अग्रवाल चीकू और चंद्रदेव राय को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सक्ति जिला के लिए गुरमुख सिंह होरा और गुलाब कमरे को जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह से जिन जिले से होकर यह यात्रा गुजरेगी उनके लिए अलग अलग पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा प्रदेश के 7 जिलों से गुजरेगी। इसके लिए कांग्रेस के द्वारा संयोजक और पर्यवेक्षकों के साथ व्यापक तैयारियां की जा रही है।