
भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला सवाल उठा दिया उनकी ही जाति पर ….. कहा नरेंद्र मोदी की सरकार सिर्फ टू प्वाइंट पर चलती है … अन्याय करो नफरत और हिंसा फैलाओ …भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप 73 प्रतिशत आबादी के साथ हो रहा अन्याय ….आर्थिक और समाजिक अन्याय को बताया
शमशाद अहमद
रायगढ़
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। रायगढ़ सीमा में उनका भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द क्यों जोड़ा गया है। उन्होंने सबसे पहले नरेंद्र मोदी की जाति पर ही सवाल खड़ा कर दिया। और कहा जातिगत जनगणना इसलिए जरूरी है क्योंकि देश में 73 प्रतिशत आबादी को देश में कुछ नहीं मिल रहा है। भाजपा देश में आर्थिक और सामाजिक अन्याय कर रही है।

राहुल गांधी ने सभा की शुरुवात करते हुए कहा कि एक साल पहले हमने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुवात की थी जिसमे यह बात निकल कर सामने आई कि देश में किस तरह से नफरत और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है और उसके खिलाफ खड़े होने भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक खूबसूरत लाइन निकल कर आई थी मुहब्बत की दुकान खोलने की, और यह लाइन कांग्रेस की विचार को किसी को भी बहुत गहराई से समझ आ सकती है। दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में हमने न्याय शब्द को जोड़ा है। पहली यात्रा में दिखा कि देश में अलग- अलग वर्ग, भाषाओं, प्रदेशों में, महिला किसान मजदूर के साथ अन्याय हो रहा है। पहली यात्रा में साफ पता लगा कि अन्याय, नफरत और हिंसा का लिंक है, मतलब अन्याय के बिना हिंदुस्तान में हिंसा नहीं फैलाया जा सकता है। अन्याय होगा लोगों के दिलों में डर होगा तो हिंसा और नफरत फैलेगा। इनका टू प्वाइंट पर काम होता है और इंदिरा गांधी का 10 प्वाइंट पर काम होता था। भाजपा का टू प्वाइंट अन्याय बढ़ाओ हिंसा और नफरत फैलाओ। इसलिए दूसरी यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा। अन्याय भी दो तरह के आर्थिक और सामाजिक, आर्थिक अन्याय में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, हिंदुस्तान में बोरोजगारी 40 साल में सबसे ज्यादा हो गई है महंगाई बढ़ते जा रही है। पब्लिक सेक्टर प्राइवेट होते जा रहे हैं, आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही है।
दूसरा सामाजिक अन्याय को लेकर कहा कि देश की 73 प्रतिशत आबादी को कुछ नहीं दे रहे हो, आंकड़े कहते हैं की देश में करीब 50 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग, 15 प्रतिशत दलित और 8 प्रतिशत आदिवासी ये आंकड़े 2011 के हैं लेकिन मोदी जी इसे पब्लिश नहीं करना चाहते है। इस देश में धन किस तरह बंट रहा है, 200 कॉरपोरेट सेक्टर के टॉप लिस्ट में बता दें कि कितने दलित हैं कितने आदिवासी हैं, गरीब जनरल कॉस्ट के लोग भी हैं। जिस दिन दिखा दोगे उस दिन जातिगत जनगणना की बात छोड़ दूंगा। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी का एक नेता है जो जातिगत जनगणना की बात उठा रहा है, क्या हुआ किसी कॉरपोरेट सेक्टर में कोई पिछड़ा नहीं है भारत का प्रधान मंत्री तो पिछड़ा वर्ग से है और पार्लियामेंट में यह भी कहा है की हिंदुस्तान में कोई जाति नहीं है हिंदुस्तान में सिर्फ दो ही जाति है एक अमीर और द्वारा गरीब, अगर अमीर और गरीब दो ही जात है तो आप ओबीसी कैसे बन गए। नरेंद्र मोदी ओबीसी जाति में पैदा नहीं हुए हैं बल्कि मोदी जी जिस जाती के है उसे साल 2000 में गुजरात सरकार के द्वारा ओबीसी घोषित किया गया। राहुल गांधी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा की आप 24 घंटे कहते फिर रहे हो की आप ओबीसी वर्ग से हैं । नरेंद्र मोदी जी आप जन्म से ओबीसी नहीं है आप जनरल कॉस्ट के हो।
राहुल गांधी ने कहा देश में अलग अलग जाती धर्म के हजारों लोग रहते हैं हम जानना चाहते हैं किस जाति के कितने लोग हैं। कांग्रेस कभी यह स्वीकार नहीं करेगी की 73 प्रतिशत दलित, आदिवासी, गरीब, किसान को देश में कुछ नहीं मिल रहा है और यही समाजिक न्याय का पहला कदम होगा। यही मेसेज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का है। आर्थिक और सामाजिक अन्याय की चोट सबको पहुंचाता है। देश का युवा बेरोजगार है और अडानी को देश की सारी पूंजी पकड़ाई जा रही है और 73 प्रतिशत आबादी को देश से कुछ नहीं मिल रहा है ऐसे में भारत कैसे जुड़ सकता है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सभा के बाद स्थगित कर दी गई है। सभा के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 11 फरवरी को यह यात्रा पुनः आरंभ होगी और इस दौरान राहुल गांधी शहर में पदयात्रा करेंगे। साथ ही विभिन्न जन संगठनों से चर्चा भी करेंगे।




