♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस का सस्पेंस खत्म::जिपं सदस्य के लिए दिग्गज नेता वेदांती तिवारी व बिहारी राजवाड़े ने भरा नामंकन…वहीं संगीता राजवाड़े ने भी नॉमिनेशन कर मचाई खलबली…भाजपा की राजनीतिक घेरा बन्दी में उलझी कांग्रेस.. जनपद की सूची अब तक नही जारी..

अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक घेराबंदी में कांग्रेस इस कदर उलझ गई है कि जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन दाखिल करने के बाद उसे अपने सभी सदस्यों की सूची जारी करना पड़ा नामांकन दाखिल करने तक कांग्रेस समर्थित सदस्यों की सूची पार्टी जारी नहीं कर पाई थी। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता वेदांती तिवारी और बिहारी लाल राजवाड़े के नामांकन भरने के साथ ही कांग्रेस का यह सस्पेंस खत्म हो गया।

लेकिन कांग्रेस अभी भी जनपद सदस्य के सभी उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं कर पाई है जबकि आज नामांकन की अंतिम तिथि का समय भी समाप्त हो चुका है।

कांग्रेस पार्टी ने आज जो सूची जारी की उसके मुताबिक जिला पंचायत कोरिया के क्षेत्र क्रमांक 1. से श्रीमती अनु देवी 2. राजेश सिंह 3. सुनीता देवी 4. बिहारी लाल राजवाड़े 5. श्रीमती आशा साहू 6. श्री वेदांती तिवारी 7. सुरेश सिंह 8. श्रीमती जयंती चेरवा 9. श्रीमती राम बाई10. श्रीमती कलावती मरकाम को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है लेकिन क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्टी से दावेदार रही संगीता राजवाड़े ने भी नामांकन भरकर कांग्रेस पार्टी में खलबली मचा दी है। वहीं क्षेत्र क्रमांक 4 से पूर्व जनपद अध्यक्ष माला सिंह ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस किसे मना है और कौन बागी होकर चुनाव लड़ता है।
वहीं जनपद सदस्य क्षेत्र छिंदिया के लिए कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है। यहां से कांग्रेस के लिए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आशा महेश साहू ने भी नामांकन दाखिल किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close