
बड़ी खबर::पटना नपं चुनाव:: कांटे की टक्कर में बीजेपी की गायत्री सिंह ने 109 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया..कांग्रेस तीसरे स्थान पर…कांग्रेस के 9 पार्षद..किस वार्ड से किसे कितने मत मिले…
अनूप बड़ेरिया
भारतीय जनता पार्टी की एकजुटता ने कोरिया जिला के एकमात्र नगर पंचायत चुनाव पटना में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। भाजपा की गायत्री सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी रैशुन कुरैशी पिंटू को 109 मतों से पराजित किया। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा पंडित तीसरे स्थान पर रही है।
भाजपा की गायत्री सिंह को 1293 मत, निर्दलीय रैशुन कुरैशी पिंटू को 1184 मत, कांग्रेस की श्रद्धा प्रकाश पांडेय को 861 मत, निर्दलीय पिंकी अखिलेश गुप्ता को 205 मत, उमा सत्यव्रत पांडेय को 77 मत मिले।
कांग्रेस के 9, भाजपा के 5 व 1 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस खेमे का ही बताया जा रहा है।
