
चुनाव में मचा बवाल::सबसे हाई प्रोफाइल सीट::BDC प्रत्याशी ने लगाया..प्रतिद्वंद्वी महिला प्रत्याशी के शिक्षक पति पर धमकाने का आरोप..
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिला के जनपद पंचायत क्रमांक 11 की सीट सबसे हाई प्रोफाइल मानी जा रही है। यहां से 3 पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मैदान में हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस ने यहाँ से अपना उम्मीदवार घोषित नही किया है। यहां से कांग्रेस पार्टी से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष द्वय अनिल जायसवाल व आशा महेश साहू, भाजपा से अंकित जायसवाल सिक्की व भाजपा से ही बागी हुए पूर्व जपं उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी जायसवाल अपना भाग्य आजमा रहें हैं।
अब इस हाई प्रोफ़ाइल सीट पर बवाल न हो ऐसा हो ही नही सकता।
इस नए बवाल में निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुशवाहा पिता महेंद्र कुशवाहा निवासी छिंदीया ने आशा महेश साहू के पति महेश साहू पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए पटना थाने में शिकायती पत्र दिया है। अपने शिकायत में महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मैं अपने चुनाव प्रचार का ऑडियो बजा रहा था, तभी अमहर-तरगंवा के बीच मे महेश साहू आकर गाली गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया। पीड़ित प्रत्याशी ने थाना प्रभारी से शिकायत मे बताया कि महेश साहू छिंदीया में सरकारी शिक्षक है जो चुनाव प्रचार कर रहा है जबकि आचार संहिता के अनुसार सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार नही कर सकता। महेंद्र ने कार्यवाही की मांग की है।