♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सैल्यूट जिला प्रशासन..सुशासन तिहार:: बुजुर्ग को घर से बैंक लाकर दी पेंशन.83 की उम्र में थामी फिर उम्मीद की डोर..

अनूप बड़ेरिया

निकाय कर्मचारी ने दिखाया मानवीय संवेदना का उदाहरण

उम्र भले ही 83 की हो गई हो, पर उम्मीद अब भी ज़िंदा है, यह साबित कर दिखाया थाना पारा वार्ड-2 निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक  बैजू सिंह ने, जिन्हें केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण पेंशन की राशि नहीं मिल पा रही थी। परंतु सुशासन तिहार 2025 के तहत आई उनकी फरियाद को न केवल सुना गया, बल्कि उसे संवेदनशीलता के साथ सुलझाया भी गया।

नगर पंचायत पटना के कर्मचारी जावेद ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए खुद उनके घर पहुंचकर सहायता की पहल की। श्री बैजू सिंह को अपने साथ बैंक ले जाकर उन्होंने बैंक मैनेजर से समस्या बताई और आवश्यक प्रक्रिया तत्काल पूरी करवाई। देखते ही देखते वर्षों की सेवा देने वाले इस बुजुर्ग पुलिसकर्मी को उनकी पेंशन फिर से मिलने लगी।

श्री सिंह ने भावुक होते हुए कहा, ‘आज भी अगर कोई हमारे दरवाज़े तक आकर मदद करता है, तो लगता है कि वर्दी की सेवा बेकार नहीं गई।’ श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा विष्णु के सुशासन से मेरी समस्या का समाधान त्वरित गति से हुआ।

इस छोटे से कार्य ने दिखा दिया कि सुशासन सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं, जब संवेदनशीलता और सेवा का भाव जुड़ता है, तो शासन जनता के दिलों तक पहुंचता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close