♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

स्वस्थ मृदा एवं स्वस्थ शहर’..जागरूकता फैलाने की अपील..कृषि महाविद्यालय में विश्व मृदा दिवस..

स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में विश्व मृदा दिवस अधिष्ठाता डॉ. डी.के. गुप्ता की अध्यक्षता, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अभि. कमलेश कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं वैज्ञानिक (आनुवंशिकी एवं पौध प्रजनन), कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. मयूरी साहू के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने मृदा के महत्व एवं दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता ने इस वर्ष के थीम ‘स्वस्थ मृदा एवं स्वस्थ शहर’ तथा नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिये मृदा में विभिन्न अवयवों के संतुलन को बनाये रखने के लिये कारगर उपाय सुझाये। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने मृदा संरक्षण की नितांत आवश्यकता तथा मृदा संवर्धन के लिये जागरूकता फैलाने की अपील की। डॉ. राहुल आर्य, वैज्ञानिक (पशुधन उत्पादन एवं प्रबंध) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ने मिट्टी-पौधे-जंतु संबंध से सभी को अवगत कराया। डॉ. नरेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. केशव चंद्र राजहंस एवं पुनेश्वर सिंह पैकरा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अंशिका वर्मा, नैतिक सिंह राजपूत, मनोज कुमार मीणा, रुचि धनकर, सुमित कुमार सिंह सहित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. श्रवण यादव, शिक्षकगण डॉ. संदीप नवरंग, डॉ. जाह्नवी, डॉ. सिद्धार्थ शंकर पात्रे, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अमिता एक्का, अलका मिंज, प्रियंका साहू एवं कौशल कुमार, पांडुरंग बोबड़े सहित महाविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। मंच-संचालन डॉ. संजय कुमार घृतलहरे एवं धन्यवाद-ज्ञापन मृदा वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close