♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में एक दिवसीय रैली,धरना प्रदर्शन,आम सभा करके काला दिवस मनाया जाएगा एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा 

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया/स्वजातीय बंधुओं विदित है कि,सन 1971 के पूर्व पनका/पनिका समाज अविभाजित मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल था,परंतु अकारण ही 8 दिसंबर 1971 को तत्कालीन सरकार के द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग की सूची से कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में पृथक कर अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में जोड़ दिया गया,जिसके कारण हमारे पनिका जाति को अनुसूचित जनजाति वर्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है l और तभी से हमारे समाज के द्वारा पून:अनुसूचित जनजाति वर्ग आरक्षण में जोड़ने हेतु मांग करते आ रहे हैं,परंतु आज तक प्रकरण लंबित है,और इसी मांग को लेकर प्रत्येक वर्ष 8 दिसंबर को पनिका समाज के द्वारा पूरे प्रदेश में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है l इसी कड़ी में बैकुंठपुर के प्रेमाबाग में निर्धारित तिथि को काला दिवस कार्यक्रम किए जाने का निर्णय लिया गया है,जिसमें रैली एवं आमसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है l तत्य पश्चात कलेक्टर कोरिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री,माननीय राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम,समय 3 बजे रैली के लिए प्रस्थान कर ज्ञापन दिया जाएगा l समाज के सभी से अनुरोध है कि अपने हक एवं अधिकार हेतु भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close