♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महिला दिवस पर पुलिस की अनोखी पहल: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भव्य सम्मान, न्यायाधीश भी रहे मौजूद..

अनूप बड़ेरिया
कोरिया // अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरिया पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में पहली बार पुलिस विभाग की महिला एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे द्वारा यह अभिनव पहल की गई, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में न्यायपालिका से जुड़े न्यायाधीशों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मेहनत और सेवा से पहचान बनाने वाली महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मान प्रदान किया गया।

इनका हुआ सम्मान
सम्मानित होने वालों में स्वच्छता दीदी, महिला ई-रिक्शा चालक, चिकित्सा विभाग की महिला कर्मचारी, महिला उद्यमी, न्याय विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, एसईसीएल, तथा वृद्धाश्रम से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।

महिलाएं समाज के किए प्रेरणा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है तथा अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
पुलिस विभाग की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close