पूनम तिग्गा बनी किसान कांग्रेस की प्रदेश सचिव
लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति में प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ डॉक्टर चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं राममोहन बरुवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गईl इसमें कोरिया जिला बैकुंठपुर निवासी पूनम तिग्गा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्ति किया गया है l उक्त नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यापत है l नवनियुक्त प्रदेश सचिव पूनम तिग्गा ने कहा है संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है,उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगी l




