
बैकुंठपुर में ताबड़तोड़ कार्रवाई: इंडियन होटल, बॉम्बे जायका और लिल्ली बिरयानी से 10 गैस सिलेंडर जब्त
अनूप बड़ेरिया
बैकुंठपुर। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार 12 मार्च 2026 को बैकुंठपुर नगर में होटल और ढाबों पर सख्त कार्रवाई करते हुए छापामारी की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू उपयोग वाले लाल रंग के 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर टीम ने कुल 10 सिलेंडर जब्त कर लिए।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। विभागीय दल ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों की जांच कर घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जब्ती की कार्रवाई इस प्रकार रही –
• इंडियन होटल से 04 घरेलू गैस सिलेंडर
• बॉम्बे जायका से 04 घरेलू गैस सिलेंडर
• लिल्ली बिरयानी से 02 घरेलू गैस सिलेंडर
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी।
वहीं जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बताया कि गैस सिलेंडर के सम्बंध में एजेंसी संचालको की मीटिंग कल ली गई थी। सिलेंडर की किसी प्रकार की कोई भी किल्लत नही है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।





