♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा का भव्य होली मिलन: युवा शक्ति, संगठन और नेतृत्व का दिखा दम

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया/रायपुर। राजधानी रायपुर के शहनाई गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता का शानदार प्रदर्शन बनकर सामने आया। यह आयोजन केवल पारंपरिक उत्सव तक सीमित न रहकर राजनीतिक समन्वय और युवा शक्ति का बड़ा मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज को जोड़ने के साथ प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
विशिष्ट अतिथियों में केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव एवं गुरु खुशवंत साहेब सहित कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।


इस आयोजन में कोरिया जिले की भागीदारी भी खास रही। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं युवा नेता अभिजीत दुबे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राजवाड़े ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता समाजहित में सदैव अग्रणी रहते हैं और ऐसे आयोजन संगठन को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान गुलाल, रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे परिसर में उल्लास, एकता और जोश का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
यह आयोजन होली के उत्सव के साथ-साथ संगठन की मजबूती, नेतृत्व की स्वीकार्यता और युवा शक्ति के प्रभावशाली प्रदर्शन का प्रतीक बनकर उभरा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close