♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

 7 साल की बच्ची के साथ निकली 32 वर्षीय महिला लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

लाल दास महंत की रिपोर्ट
कोरिया। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गवा दुबछोला से एक 32 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों ने मामले की सूचना देते हुए बैकुंठपुर कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल देवांगन की पत्नी मधु पनिका अपनी 7 वर्षीय बच्ची के साथ 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के मुताबिक, महिला सामान्य रूप से घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है और संभावित स्थानों पर पूछताछ भी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला और बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित नंबर पर सूचना दें।पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close