♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“गौवंश हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पति-पत्नी समेत नाबालिग गिरफ्तार, घर से मांस और हथियार बरामद”

अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की सूचना बैकुंठपुर निवासी गौ सेवक एवं समाज सेवक अनुराग दुबे द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च को ग्राम खाड़ा निवासी ईश्वर कुमार, उसकी पत्नी चंदाबाई और उनके नाबालिग पुत्र द्वारा दो कृषि योग्य गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस के उपयोग की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पटना में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
🔹 मौके से मांस और हथियार जब्त
पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन और एसडीओपी राजेश साहू के पर्यवेक्षण में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से गौवंशीय मांस और घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (खुखरी) बरामद किया। मौके पर पंचनामा कार्रवाई की गई और मृत पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम भी कराया गया।
🔹 पति-पत्नी समेत नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी ईश्वर कुमार (29 वर्ष) और उसकी पत्नी चंदाबाई (30 वर्ष) के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
🔹 पुलिस की अपील—सूचना दें, कार्रवाई होगी
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close