♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रेरिता महिला समिति एनटीपीसी लारा का वार्षिकोत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न…..सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ भव्य आयोजन

 

 

 

रायगढ़।

एनटीपीसी लारा की सामाजिक संस्था प्रेरिता महिला समिति (PMS) का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर एवं अध्यक्षा प्रेरिता महिला समिति रेखा ठाकुर द्वारा केशब चंद्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं रूपा सिंघा रॉय, उपाध्यक्ष प्रेरिता महिला समिति तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा ठाकुर ने समिति की वार्षिक कार्य योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की और समाज कल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में “नृत्य धारा – युगों से आज तक” थीम पर महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसमें सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग की झलक को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, पंजाबी और हरियाणवी नृत्य के साथ पुराने फिल्मी गीतों पर रेट्रो डांस की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का संदेश भी प्रभावी ढंग से दिया गया।
इसके अलावा कर्मचारियों के लिए आयोजित मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया।


मुख्य अतिथि सुभाष ठाकुर ने समिति द्वारा किए जा रहे सामुदायिक विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा, तृप्ति पाएगी, महासचिव ममता साहू सहित सभी सदस्याएं और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close