♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोरिया जिले में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न, चप्पे-चप्पे पर दिखा उत्साह और उल्लास

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट
कोरिया। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे कोरिया जिले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कुमार चौक में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तेज धूप के बावजूद सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने इसे केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि सनातन, राष्ट्रवाद और विकास के प्रति जनता की आस्था की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिवपुर-चरचा में आतिशबाजी के साथ जश्न
नगर पालिका शिवपुर-चरचा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत का जश्न धूमधाम से मनाया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला मंत्री प्रदीप तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोनहत में मिठाई बांटकर मनाई खुशी
सोनहत विकासखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी, जिला संयोजक मनोज साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पटना नगर पंचायत में भी दिखा उत्साह
नगर पंचायत पटना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता रविशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे जिले में एक साथ जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां हर वर्ग के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जीत की खुशी साझा की।
ANUP BADERIYA

 
 BAIKUNTHPUR KOREA C.G

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close