♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

साइकिल मिली तो छात्राओं के चेहरे पर खिली मुस्कान, आसान हुआ स्कूल तक का सफर

शासकीय हाई स्कूल झरनापारा में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत पात्र छात्राओं को बांटी गई साइकिलें

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

कोरिया। शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल झरनापारा में सोमवार, 10 अगस्त को पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।

साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। साइकिल मिलने से अब दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए स्कूल तक का सफर पहले की अपेक्षा अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। शासन की इस पहल से छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और अपनी पढ़ाई जारी रखने में भी प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य शिवराम सिंह नेटी, सरपंच प्रीत पैकरा, पालकगण, ग्रामीणजन एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश सिंह पैकरा ने किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पैकरा ने सभी अतिथियों, पालकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया।

साइकिल ने बढ़ाया हौसला, शिक्षा की राह हुई आसान

सरस्वती साइकिल वितरण योजना केवल आवागमन का साधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्राओं को शिक्षा से जोड़े रखने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साइकिल मिलने से छात्राओं में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close