♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास – अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचे केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना – प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान

 

 

रायगढ़ में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का ऐतिहासिक स्वागत, बाइक रैली और पुष्प वर्षा से गूंजा शहर

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान ने रायगढ़ में आयोजित परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा रायगढ़ परिवार के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, मातृशक्ति और युवा साथियों, रायगढ़ की धरती पर छातामुड़ा चौक से लेकर जिला भाजपा कार्यालय तक जिस गर्मजोशी, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मेरा इस्तकबाल किया है, उस वृहद बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के स्वागत के लिए मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूँ। यह स्वागत मेरा नहीं, यह स्वागत भारतीय जनता पार्टी की उस विचारधारा का है जो कहती है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।बैठक के दौरान 4 विधानसभाओं के 24 मंडलों से सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात का जिक्र करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा रायगढ़ का अल्पसंख्यक मोर्चा की तैयारियों को देख उनका विश्वास और पुख्ता हो गया है। कार्यकर्ताओं के दौरान तीन बातों को साझा करते हुए कहा बूथ पर मजबूत पकड़ बनाया आवश्यक है। हर बूथ पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ नियमित बैठक करनी है। चाय पर चर्चा करनी है, उनकी समस्या सुननी है, उनके सुख-दुःख में शामिल होना है। जब तक हम बूथ नहीं जीतेंगे, तब तक चुनाव नहीं जीत सकते। देश प्रदेश की जनकल्याण कारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाया जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना , महतारी वंदन योजना सहित सभी योजनाएँ अल्पसंख्यक भाई-बहनों के लिए भी हैं। हमारा दायित्व है योजनाओं को पात्र हितग्राही तक जाएँ और उन्हें लाभ दिलाएँ। भ्रम को दूर कर मतदाताओं का विश्वास जितना सबसे अधिक आवश्यक है। कुछ लोग अल्पसंख्यक समाज में डर और भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज का अल्पसंख्यक समाज समझदार है। उसे पता है कि विकास और सम्मान सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान , महापौर जीवर्धन चौहान, प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया और जिलाध्यक्ष असलम हुसैन जी सहित पूरी टीम की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने विश्वास जताया कि रायगढ़ जिला आने वाले समय में संगठन का मॉडल जिला बनेगा। आप सब इसी ऊर्जा के साथ लगे रहिए। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल मनिहार ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश से पहुंचे अतिथियों, भाजपा जिला संगठन, मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम में श्री श्रीकांत सोमवार, सुभाष पांडे, डिग्री लाल साहू, मुकेश जैन, जिला महामंत्री जतिन साव,गुलाम रहमान खान, पवन शर्मा, पावन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुमित शर्मा,मधुलता पटेल, अमल साय, मनोरंजन साहू, डॉ. वाई के शिंदे, रितेश जैन, सुंदर सिंह बल, बादशाह खान, हमीद अली शेरू, वारिस अली, शोभा शर्मा, मनीष गांधी, विजय दास, ज्ञानेश्वर गौतम, विजय प्रताप सिंह, मनोज अग्रवाल, मुक्तिनाथ प्रसाद बबुआ, मनप्रीत सिंह, वेदमती मिंज, मुजाहिद खान, इस्माइल मोहम्मद, साहिल मोहम्मद, रफीक खान, मोहम्मद आबिद, कुंवारी टेटे, नौशाद अली, राजेंद्र सिंह, अक्सर अली, मोहम्मद अंजुम, एस. मोहम्मद, कादिर नूर आलम, साहिल खान, अंतोनिष टाइगर, बीरबल तिर्की, राजवीर सिंह, कादिर अली, झिली राम लकड़ा, क्रमशाय तिर्की, कुमारी केरकेट्टा, सिमरन खातून, शबाना बेगम, शेख तनवीर, शेख जावेद, शेख अहमद, वेद साय मिंज, शनि राम भगत, मोहम्मद कासिम, अमजद सैफी, शेख असलम, मोहम्मद फैजान इराकी, मोहम्मद शाहिद, रेहाना बी, सोनू खान, गुलाब राय, बसंत प्रधान, कुशल श्रीवास, ज्ञान प्रकाश बघेल, पवित्र राम मोहन, अंबिका आर. नायर, कैलाश शाहा, डॉ. नारायण दास वैष्णव, निखिल दास, त्रिवेंद्र सिंह, शिव शिंदे, गुन्नू राम निषाद, दीपक श्रीवास, राहुल सिंह दिग्वा, चाहत सिंह दिग्वा, आर्यन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर तथा शहर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन एव जिला, मंडलों के सोशल मीडिया का विशेष योगदान रहा। उक्त संबंध की जानकारी रईस अंसारी प्रभारी जिला मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close