♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

20 नवंबर को कोरिया में भूपेश बघेल का बड़ा सियासी धमाका! पेंड्रा से मनेंद्रगढ़ होते हुए बैकुंठपुर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस खेमे में बढ़ेगी हलचल!

 20 नवंबर को कोरिया में भूपेश बघेल का बड़ा सियासी धमाका! पेंड्रा से मनेंद्रगढ़ होते हुए बैकुंठपुर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस खेमे में बढ़ेगी हलचल!

अनूप बड़ेरिया

कोरिया/बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कोरिया जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। हालांकि उनका यह दौरा कोरिया के दिग्गज कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला के पुत्र अभिषेक की शादी में शिरकत करना है, लेकिन उनके प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पेंड्रा और मनेंद्रगढ़ होते हुए उनका काफिला बैकुंठपुर पहुंचेगा। इस दौरे को कांग्रेस के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री के निज सचिव कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार भूपेश बघेल सुबह 10 बजे भिलाई निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे उनका आगमन पेंड्रा जिला (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) में प्रस्तावित है। यहां दोपहर 2 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

इसके बाद दोपहर 2 बजे पेंड्रा से रवाना होकर वे मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले पहुंचेंगे। दोपहर 3:30 बजे मनेंद्रगढ़ में आगमन के बाद शाम 4 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। यहां से रवाना होकर पूर्व मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचेंगे।

🕔 बैकुंठपुर में शाम 5 बजे दस्तक, रात तक रहेगा प्रवास

जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5 बजे बैकुंठपुर स्थित सर्किट हाउस में उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात 8 बजे होटल गंगा श्री में वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश शुक्ला के पुत्र अभिषेक के विवाह में आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद रात 9 बजे पुनः सर्किट हाउस बैकुंठपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

🛑 प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने का उल्लेख कार्यक्रम में किया गया है। उनके साथ सुरक्षा अधिकारी  कुलदीप तोमर सहित अन्य अधिकारियों के रहने की जानकारी दी गई है। जारी पत्र में संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

🎯 कांग्रेस की सियासत में क्यों अहम है यह दौरा?

बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की राजनीतिक गतिविधियां लगातार चर्चा में हैं। ऐसे समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरिया पहुंचना स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान स्थानीय राजनीतिक समीकरणों, संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चाओं की संभावनाएं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बैकुंठपुर पहुंचने के साथ ही जिले की सियासत में कितनी गर्माहट आती है और उनके दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कितना नया जोश पैदा होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close