♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बैकुंठपुर में ठंडी पड़ी स्वागत की गर्मजोशी, मनेंद्रगढ़ में दीपक बैज पर फूलों की ऐसी बरसात कि जेसीबी भी मैदान में उतरी!

300 बाइक, 50 से ज्यादा चारपहिया वाहन और ढोल-ताशों के शोर से गूंजा मनेंद्रगढ़; बैकुंठपुर के फीके स्वागत के उलट सौरव मिश्रा की अगुवाई में दिखा कांग्रेसियों का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली ने खींचा सबका ध्यान

अनूप बड़ेरिया

कोरिया/मनेंद्रगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कोरिया दौरे में स्वागत के दो बिल्कुल अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की गर्मजोशी कुछ ठंडी नजर आई, तो दूसरी तरफ मनेंद्रगढ़ पहुंचते ही स्वागत का ऐसा सियासी नजारा देखने को मिला कि फूल बरसाने के लिए जेसीबी तक मैदान में उतर गई। ढोल-ताशों की थाप, आतिशबाजी की गूंज और सैकड़ों वाहनों के काफिले ने पूरे शहर का माहौल कांग्रेसमय कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद-विधायक दीपक बैज के कोरिया आगमन पर पटना में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी राजवाड़े की अगुवाई में औपचारिक स्वागत किया गया। वहीं बैकुंठपुर जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में स्वागत अपेक्षाकृत फीका और नीरस नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अपेक्षित संख्या में कांग्रेसजनों की मौजूदगी नहीं दिखी। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। हालांकि देर रात लगभग 9 बजे का समय और ठंड भी कम उपस्थिति की वजह हो सकती है। कई स्थानीय नेता नगरीय निकाय चुनाव की संभावित दावेदारी के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखाई दिए। अगले दिन राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों की सम्मानजनक भीड़ जुटने से जिला संगठन की कुछ हद तक लाज जरूर बच गई।

लेकिन मनेंद्रगढ़ पहुंचते ही बदल गया पूरा नजारा!

मनेंद्रगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा की अगुवाई में दीपक बैज का ऐसा भव्य स्वागत किया गया, जिसने पूरे दौरे का माहौल ही बदल दिया। हनुमान मंदिर, नदी पार के समीप स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। जेसीबी मशीन से प्रदेश अध्यक्ष पर फूलों की वर्षा की गई। ढोल-ताशों की गूंज और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपने नेता का अभिनंदन किया।

शहर के प्रमुख मार्गों को फ्लैक्स, बैनर और स्वागत संदेशों से सजाया गया था। ऐसा लग रहा था मानो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरा मनेंद्रगढ़ तैयार बैठा हो। कार्यकर्ताओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहन… सड़कों पर उतरा कांग्रेस का काफिला!

भव्य स्वागत के बाद दीपक बैज ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल हुए। सैकड़ों वाहनों के इस काफिले ने शहर की सड़कों पर कांग्रेस की सांगठनिक ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रदर्शन किया।

हनुमान मंदिर, नदी पार से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग और बाजार क्षेत्र से होते हुए खेड़िया टॉकीज के समीप स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

सौरव मिश्रा बोले—कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आगमन समस्त कांग्रेसजनों के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहनों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्वागत और वाहन रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी संगठन की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित समस्त कांग्रेसजनों और नागरिकों का आभार जताया।

नेताओं ने भी थपथपाई कार्यकर्ताओं की पीठ

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मनेंद्रगढ़ में जिस उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत हुआ, वह जिले में कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को दर्शाता है।

पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करना होगा।

मनेंद्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेसजनों ने जिस एकजुटता के साथ भव्य स्वागत किया और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल वाहन रैली निकाली, वह संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रदर्शित करता है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी सराहनीय रही। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण साफ दिखाई दिया।

पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और वाहन रैली महत्वपूर्ण आयोजन रहा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहभागिता ने इसे व्यापक स्वरूप दिया।

 

इन कांग्रेसजनों की रही महत्वपूर्ण भागीदारी

स्वागत एवं वाहन रैली कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष सौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मो. सलीम रजा, उपाध्यक्ष निरंजन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान (टन्नू), दीपक सिंह, राशिद अली एवं देव कुमार सिंह शामिल रहे।

महामंत्री मो. सईद, राजेश खोपागड़े, शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), सुनील शुक्ला, रंजीत सिंह रैना एवं रंजन शर्मा की उपस्थिति रही।

सचिव मो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नन्द किशोर एवं संजय यादव भी आयोजन में शामिल हुए।

कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रमाकांत सिंह एवं प्रदीप सोनी उपस्थित रहे।

वहीं प्रवक्ता वाजिद अली एवं अरुण कटारे, मीडिया प्रभारी बादल मलिक एवं अफसर अली, कार्यालय प्रभारी मुदित अग्रवाल, सह कार्यालय प्रभारी अब्दुल ऐफाज तथा सोशल मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता एवं दीपेश केसरवानी ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई।

इसके अतिरिक्त जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

बहरहाल, दीपक बैज के कोरिया दौरे में बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ के स्वागत की तुलना अब सियासी चर्चा का विषय बन गई है। बैकुंठपुर में जहां स्वागत की गर्मजोशी अपेक्षाकृत कम नजर आई, वहीं मनेंद्रगढ़ में जेसीबी से पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और सैकड़ों वाहनों के काफिले ने कांग्रेस की ताकत का अलग ही नजारा पेश किया। अब सवाल यही है कि इस स्वागत की गूंज संगठन में नई ऊर्जा कितनी भरती है और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों में इसका असर कितना दिखाई देता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close