
एक सलाम… सिटी केबल हीरोज के नाम..सब कुछ बंद है… पर कोरोना वायरस से लड़ रहे ये जांबाज योद्धा… आप तक पहुंचा रहे मनोरंजन – राजीव पंजियारा
18 April 2020
भारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। लेकिन इस दौरान कुछ जरूरी सर्विस चालू हैं। इसमें शामिल लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए ड्यूटी निभा रहे हैं। इन्हीं में से हैं केबल ऑपरेटर और उनके हीरोज कर्मचारी… एक सलाम उनको भी बनता हैं… तालियां उनके लिए भी बजनी चाहिए… चूंकि आप घर पर हैं और अपने टेलीविजन में सिटी केबल का के माध्यम से अनेक चैनलों के कई कार्यक्रम से मनोरंजन का आनंद उठा पा रहे है… तो वो वजह हैं कि सिटी केबल नेटवर्क के हीरोज आपको इस मुश्किल घड़ी में भी सेवाएं दे रहे हैं।
इसी संबंध में सिटी केबल नेटवर्क के संचालक और सिटी नेशन के एमडी राजीव पंजियारा ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिख कर उनका धन्यवाद किया हैं।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि ……..
मेरे प्रिय सहयोगीगण….
हम सभी लोग अभी कोरोना वायरस के आतंक के बीच अपने जीवन अपने घर परिवार एवं अपने रोजी रोटी के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें सरकार की बात मानकर LOCK DOWN का आदेश भी मानना है एवं हमें अपने अपने परिवार एवं खुद की स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। इन सब के साथ-साथ हमें अपने कार्य के प्रति भी वचनबद्धता निभानी है।
मेरे साथियों वर्तमान परिस्थितियों में सभी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे इत्यादि के दरवाजे बंद है ऐसा लगता है कि इस कठिन परिस्थितियों में उन्होंने हमें अकेला छोड़ दिया है। अभी सब लोगों के लिए अगर कोई ईश्वर है तो वह है सुरक्षाकर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी।
लेकिन एक महत्वपूर्ण कर्मी को दुनिया भूल गई है वह है हमारे केबल टीवी के कार्यकर्ता ……..जी हां….. मित्रों आज अगर आप लोग अपनी जान पर खेलकर लोगों को स्वस्थ मनोरंजन नहीं दिखाया तो लोग घरों के बाहर निकलने लगेंगे, जिससे पुलिस एवं डॉ दोनों परेशान हो जाएंगे।
इन कठिन दौर में सिर्फ केवल टीवी वाले ही सेवा दे रहे हैं। कोई डीटीएच कंपनी हमें सेवा नहीं दे पा रही है। लेकिन इस जांबाज योद्धा को आज कोई भी शाबाशी नहीं दे रहा है ना ही प्रशासन की तरफ से पूर्ण सहयोग मिल पा रहा है।
लेकिन कोई बात नहीं है मेरे बंधु गण आपके परिवार का मुखिया राजीव पंजियारा इस समय आपके साथ हमेशा की तरह खड़ा है और कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। आप की परख भले ही सरकार को नहीं हो परंतु हमें है आप सभी हमारी कंपनी सिटी केबल नेटवर्क के जांबाज हीरो है। आप है तो दम है आप हैं तो हम हैं। आप हमारी कंपनी के मुश्किल दौर में भी समस्त नागरिकों को स्वस्थ मनोरंजन सभी घरों तक पहुंचा रहे हैं इसके लिए हम आपके आभारी हैं।
जल्द ही यह बुरे दिन भी गुजर जाएंगे और फिर हम साथ मिलकर जश्न मनाएंगे। आप इसी तरह लगे रहे अपने अपने परिवार की सुरक्षा के साथ एक बार फिर से धन्यवाद।
सिटी केबल परिवार
आपका अपना
👍राजीव पंजियारा🙏
