डंगनिया में चला जन-जागरूकता अभियान
दक्षिणापथ, गुण्डरदेही(आरके देवांगन)। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुख्या डीएम अवस्थी की पहल से पूरे प्रदेश में पुलिस जनमित्र का गठन किया जा रहा है जो पुलिस और जनता के बीच की समस्याओं को दूर कर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र डंगनिया गांव में थाना प्रभारी रोहित मालेकर एव सरपंच सुनीता मेश्राम के विशेष प्रयास से गांव में जागरूक कार्यक्रम चलाया गया जहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। जागरूकता के तहत कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी बनकर बैंक फ्रॉड कर पैंसा लूटने के संबंध में जानकारी, यातायात व्यवस्था पर जानकारी, चोरी, छेड़छाड़ जैसे विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला कमांडो की सदस्यों द्वारा बहुत सारे विभिन्न विषयो में बारीकी से जानकारी चाही गयी। जिस पर उनकी जिज्ञासाओं को संतुष्ट करते हुए जवाब देकर सबको गदगद किया गया। इस अवसर पर सरपंच सुनीता मेश्राम, उपसरपंच लोगन सर्वा पंच वीरेंद्र कुमार साहू महिला कमांडो के अध्यक्ष चंपा चंद्रकार एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।