![](https://page11news.com/wp-content/uploads/IMG-20210124-WA0077-298x405.jpg)
बड़ी खबर::भाजपा नेता लक्ष्मण की तबियत खराब…रायपुर में भर्ती…भाजपाइयों ने की प्रार्थना…
भाजपा जिलाध्यक्ष ने डॉ दीपक जायसवाल से सतत निगरानी हेतु आग्रह किया...
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं राजवाड़े समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष जिले के कद्दावर नेता लक्ष्मण राजवाड़े का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने और स्वास्थ्य खराब होने के कारण रायपुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उनका सघन उपचार चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने डॉ दीपक जायसवाल से बातचीत कर उनके इलाज में विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है।
जिले के सभी कार्यकर्ता श्री राजवाड़े के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं एवं उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं।