♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम में वाटर कूलर का शुभारंभ किया …हमाल यूनियन ने आपसी सहयोग से लगाया वाटर कूलर ….शुभारंभ करने अपने चहेते भाजपा के दिग्गज नेता गुरूपाल भल्ला को किया आमंत्रित …

 

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम शाखा औरदा गोदाम में काम करने वाले हमालों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध नही थी। भीषण गर्मी में ठंडे पानी की जरूरत को देखते हुए गोदाम में कार्यरत सभी हमालों ने आपसी सहयोग से वहां वाटर कूलर लगवाया ।

वाटर कूलर लगने पर सभी हमाल उद्घाटन के लिए अपने चहेते भाजपा के दिग्गज नेता गुरूपाल भल्ला को आमंत्रित किये थे। वही अपने पुराने साथियों के आमंत्रण पर गुरूपाल भल्ला ग्राम औरदा पंहुच कर गोदाम में वाटर कूलर का शुभारंभ किये।

इस दौरान गोदाम के मैनेजर राघव नोडल अधिकारी गुर्जर, रतींद्र राय, गुरमीत भल्ला,आनंद अग्रवाल, अनिल विश्वास, राज सिंह, दिनेश शर्मा, निशांत शर्मा, रोहित और कालिया विपिन तिवारी नेतेश सिंह व गोदाम के हमाल यूनियन के मुख्य लीडर गजेंद्र साव, मधु,अशोक, रामकुमार, शेखर, ब्रिज, सुशील सारथी,संपत सहित सभी हमाल उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close