♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

29 मई को भाजपाई करेंगे रक्त दान…मोदी सरकार के 7 साल पूरे…

 

भारतीय जनता पार्टी ज़िला कोरिया के द्वारा “ सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के तहत भाजपा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर अलग अलग तिथियों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएँगे ।कोविड -19 की परिस्थितियों में ब्लड बैंक में लगातार रक्त की आवश्यकता हो रही है । ऐसे में दिनांक 29 मई को सुबह 11:00 बजे , ज़िला अस्पताल बैकुंठपुर में भाजपा कोरिया के सभी मोर्चा के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा । इसके पश्चात दिनांक 31 मई को माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के लगातार सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को प्रदेश की जनता तक ले जाने का कार्य करेगी । इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंडलों के द्वारा कार्यक्रम प्रभारी तय किए गए हैं। जो इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक सम्पन्न करवाने के लिए चयनित स्थानो में जाने वाले हैं । इन कार्यक्रमों में सभी को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के साथ मास्क , सेनेटाईज़र इत्यादि का उपलब्धतानुरूप वितरण भी किया जाएगा । कोविड काल में केंद्रीय भाजपा सरकार के द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को निशुल्क दो महीने का राशन वितरण किया जा रहा है जिसके क्रियानवयन की जानकारी ली जाएगी । इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा ग्रामीणों को लाभ देना हो या किसानो को राहत देते हुए डीएपी (खाद) में भारी सब्सिडी देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मूल्यों के मुक़ाबले हमारे यहाँ क़ीमतों को कम करने का काम भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close