♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विधायकों के दबाव से कलेक्टर बदले जाएंगे तो जिला कैसे चलेगा- भाजपा नेता देवेन्द्र तिवारी ने कहा

 

कोरिया जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व भाजपा के शीर्ष नेता देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कोरिया जिले के कलेक्टर के स्थानांतरण की खबरें पहले से जिले में चल रही थीं। यह भी सुनने में आ रहा था कि जिले के एक विधायक जिला प्रशासन को अपने इशारों पर चला रहे थे। और एक विधायक की जिला प्रशासन नहीं सुन रहा था। कलेक्टर को रोकने और ट्रांसफर के लिए विधायकों में जोर आजमाइश की खबरें भी छपती थीं। आखिरकार कलेक्टर श्री राठौर का तबादला हो ही गया। जिले में यह चर्चा जोरों से है कि नाराज विधायक के दबाव पर कलेक्टर साहब का तबादला हुआ है। बात जो भी हो लेकिन यदि जिले के प्रशासनिक मुखिया के बारे में ऐसी स्थिति बनने लगे कि उन्हें विधायकों की मर्जी से चलना होगा तो जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी या प्रशासनिक अमले का क्या होगा। जिले में जो भी घटनाएं हो रही हैं वो अच्छा संकेत नहीं दे रही हैं। विधायक यदि कलेक्टर का ट्रांसफर कराने लगे और उनपर अपना शिकंजा कसने लगेंगे तो आमजन और जिले की निष्पक्षता का क्या होगा। ये सोचने का विषय है।

देवेंद्र तिवारी ने कहा कि फिलहाल जिले को अब तक सेवा देने वाले कलेक्टर का हम आभार व्यक्त करते हैं और नवपदस्थ कलेक्टर साहब स्वागत करते हैं। यह उम्मीद करते हैं कि नए कलेक्टर विधायकों की गुटबाजी का शिकार नहीं होंगे और आने वाले समय में जिले को नई पहचान देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close