
युवा नेता अरशद बने जिला हॉस्पिटल के विधायक प्रतिनिधि… जारी हुआ आदेश…करेंगे दूर-दराज से आए मरीजों की मदद..
कांग्रेस के युवा चेहरे व समर्पित कार्यकर्ता अरशद एराकी को स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने अपना समन्वयक नियुक्त किया है। जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि अरशद दूर-दराज से आए मरीजो व उनके परिजनों को उपचार के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन से समन्वय का कार्य कर उनकी मदद करेंगे।


बुधवार को विधायक अम्बिका सिंहदेव ने इस आशय का नियुक्ति पत्र अरशद को सौंपा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, युकां अध्यक्ष संजीव सिंह काजू बाबा, रामकृष्ण साहू, धीरज सिंह भी उपस्थित रहे।
नियुक्ति के बाद कांग्रेस नेता अरशद एराकी ने कहा कि विधायक ने उन जो भरोसा जताया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।