एकलव्य विद्यालय पौड़ीडीह पहुंची सांसद ज्योत्स्ना महंत… विधायक अम्बिका सिंहदेव के साथ किया विद्यालय का निरीक्षण…
कमलेश शर्मा
कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत इन दिनों कोरिया जिले के चार दिवसीय प्रवास पर है। सांसद श्रीमती महंत कोरिया जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
[wp1s id=’2815′]
इसके पूर्व उनके द्वारा लगातार कोरिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। जहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हो रही हैं।
इसी कड़ी में बुधवार को श्रीमती महंत खड़गवां विकासखंड के ग्राम पौड़ीडीह स्थित एकलव्य विद्यालय पहुंची। जहां उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य व शैक्षणिक स्टाफ सहित स्कूली बच्चों से मुलाकात की।
[wp1s id=’2815′]
उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया तथा मेहनत से पढ़ाई करने की बात कही। श्रीमती महंत ने विद्यालय परिसर व कक्षों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें शैक्षणिक व्यवस्था व विद्यालय समस्याओं से रूबरू कराया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती महंत के साथ बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि व कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता, नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर के डोमरू रेड्डी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।