
CM का कड़क आगाज…दौरे के पहले दिन..नपं CMO का गिरा विकेट..सस्पेंड…
अनूप बड़ेरिया//
छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज से सभी विधानसभा क्षेत्रों में दौरा आरंभ हो गया। आज सबसे पहले उनका हेलीकॉप्टर कुसमी नगर पंचायत में उतरा। जहां लोगो से उनकी समस्याओं को सुनते हुए एक महिला शशिकला ने उन्हें बताया कि उसका नाम गरीबी रेखा से कट गया है, 3 साल नगर पंचायत के चक्कर लगाने के बाद भी उसका नाम नही जुड़ पाया है। जिस पर CM नाराज होते हुए तत्काल CMO एसके दुबे को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। इसके बाद सरकारी आदेश भी फ़ौरन जारी हो गया।
