गया था दूसरे की मदद करने… लेकिन आ गई दबे पांव मौत और मच गया परिवार में कोहराम..
2 September 2019
अमरजीत सिंह
वह गया तो पड़ोस में अपने चाचा की मदद करने था, लेकिन बिजली के करंट की चपेट में आने से वह झटपटाने लगा। लेकिन कोई बचाने नहीं आया और मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत पेशे से दूध विक्रेता श्याम यादव पिता हरिप्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी अहिरा पारा खसरा शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 बजे बगल में अपने चाचा के घर लाइट ना होने की वजह से बुलावे पर सुधार कार्य करने चला गया।
श्याम यादव मेन लाइन में तार फंसा ही रहा था कि एक तार नीचे गिर गया और जमीन में पानी होने की वजह से करंट फैल गया, नंगे पैर श्याम यादव करंट की चपेट में आकर गिर गया और झटपटाने लगा। लेकिन आसपास के लोगों ने करंट के डर से उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। जिससे मौके पर ही श्याम की मौत हो गई। उसे जिला चिकित्सालय लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव का पीएम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे